Amazing Facts in Hindi about Psychology मनोविज्ञान के बारे में रोचक तथ्य




  • 60% लोग अपनी जिंदगी से नाकारात्मक चीज़ों को दूर भागने के लिए Music सुनते हैं |
  • यदि कोई व्यक्ति ज्यादा सोता है तो वह बहुत उदास रहता है |
  • सुबह सूर्य की रौशनी में ज्यादा समय व्यतीत करने वालों को तनाव कम होता है |
  • जिन लोगों में आत्मविश्वास कम होता है वो अक्सर दूसरों में कमियाँ निकालते हैं |
  • यदि कोई इंसान किसी के बारे में सबसे ज्यादा बात (अच्छा या बुरा) करता है तो इसका अर्थ है कि वो उस इंसान से प्रभावित है |
  • 72% लोगों के दिमाग में Creative Ideas बाथरूम में शॉवर लेते समय आते हैं |
  • कई बार सामने वाला इंसान आपकी बातों का जबाब इसलिए नहीं देता क्योंकि उसे लगता है कि आप उसे समझने के लायक नहीं है |
  • दुनिया में 85% लोग सोने से पहले वहीं सब सोचते हैं जो वो अपने जीवन में करना चाहते हैं |
  • “Erotomania” एक मनोवैज्ञानिक विकार है जिससे प्रभावित लोग यह मानते हैं कि कोई Celebrity उनके साथ प्यार में है |
  • अगर आप अपने पसंदीदा गाने को अपना अलार्म बना लेते हैं तो आप उसे नापसंद करने लगते हैं |
  • यदि कोई रो नहीं पाता है तो इसका अर्थ है कि वो अंदर से कमज़ोर है |
  • खुशी का पहला आँसू दाहिनी आँख से और दुःख का पहला आँसू बाईं आँख से निकलता है |
  • जिस इंसान को छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है तो समझिए उसका स्वभाव नम्र है |
  • मनोविज्ञान कहता है कि जब आप किसी से मिलते हैं तो आपके पास अपना Impression जमाने के लिए 7 सेकेंड होते हैं |
  • अगर आपका मन अक्सर भटकता है तो 85% संभावना यह है कि आप अपने अवचेतन मन से दुःखी हैं |
  • किसी के साथ ज्यादा वक्त बिताने से आप उसकी आदतों को अपनाने लगते हैं |
  • हमारा 70% मस्तिष्क का हिस्सा केवल पुरानी यादों के सहारे एक बेहतर माहौल बनाने की कोशिश करता रहता है |
  • हास्य अभिनेता और व्यंग करने वाले लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा दुःखी रहते हैं |
  • 18 साल से 33 साल की उम्र तक व्यक्ति सबसे ज्यादा तनाव में रहता है |
  • मनोविज्ञान के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति आपके सामने किसी और की बुराई करता है, तो निश्चित हीं वो आपकी भी बुराई करता होगा |
  • आम लोगों की तुलना में बुद्धिमान लोग अधिक भुलक्कड़ होते हैं | 
  • जिन लड़कियों का IQ Level ज्यादा होता है, उनको अपना जीवन साथी खोजने में अधिक परेशानी होती है |
  • जिस दिन आप अच्छे कपड़े पहनते हैं, उस दिन आप बाकी दिनों से ज्यादा खुश रहते हैं |
  • एक Survey के अनुसार 70 % महिलाएँ अपने दर्द को व्यक्त करने के लिए Silence का सहारा लेती हैं |
  • यदि आपकी दोस्ती 7 साल से अधिक की है, तो इसके जीवन भर चलने की संभावनाएँ बहुत ज्यादा है |
  • अगर आप अपने विचारों को लिखते हैं तो इससे तनाव कम होता है |
  • जो इंसान अधिक झूठ बोलता है, वो दूसरों के झूठ को बड़ी आसानी से पकड़ लेता है |
  • मनोविज्ञान के अनुसार महिलाएँ पुरुषों के मुकाबले ज्यादा भावुक (Emotional) होती है |
  • 92% सच्ची Love Story स्कूल से शुरू होती है |
  • कार पर स्टिकर (Sticker) लगाने वाले लोग ज्यादा गुस्से वाले होते हैं |
  • यदि आप पढ़ते समय चॉकलेट खाते हैं तो आपको चीजें जल्दी याद हो जाएँगी |
  • हर किसी को ख़ुश रखने की कोशिश करने वाले लोग अक्सर अकेलेपन के शिकार हो जाते हैं |
  • हम जितने खुश रहेंगे, हमें उतनी हीं कम नींद की जरुरत होगी |
  • जब कोई उन चीजों के बारे में बोलता है, जिसमें वह वास्तव में रुचि रखता है तो लोग उसे अधिक आकर्षक पाते हैं |
  • बेतुकी बातों का व्यंग्यात्मक ढंग से उत्तर देने वाले व्यक्ति का दिमाग अधिक स्वस्थ होता है |
  • एक अध्ययन के अनुसार इंसान को अपने ऊपर खर्च के बजाए दूसरों पर पैसा खर्च करने से ज्यादा ख़ुशी मिलती है |
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, मस्तिष्क Rejection को शारीरिक दर्द जैसा हीं महसूस करता है |
  • मनोविज्ञान के अध्ययन में यह पाया गया है कि जो करोड़पति अपनी संपत्ति स्वयं अर्जित करते है, वे उन करोड़पतियों की तुलना में अधिक खुश रहते हैं, जिन्हें उनकी संपत्ति विरासत में मिली होती है |
  • दुनिया के अधिकांश ड्राइवरों को लगता है कि वे दूसरे ड्राइवरों से बेहतर हैं |
  • विचारों में नाकारात्मकता अधिक होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है |
  • किसी से बात करते वक्त उसका नाम लेने पर वह व्यक्ति आपको और ज्यादा पसंद करने लगता है |
  • एक अध्ययन में यह पाया गया है कि पानी के पास रहने से हम अधिक शांति आर खुशी मिलती है |
  • Truman Syndrome एक मनोवैज्ञानिक विकार है, जिसमें रोगियों को लगता है कि वे किसी रियलिटी टीवी शो में रह रहे हैं |
  • Paris Syndrome मुख्यतः जापानियों में होने वाला एक मनोवैज्ञानिक विकार है, जिसमें उन्हें लगता है कि पेरिस शहर वैसा नहीं है, जैसा उन्होंने सोचा था |
  • “Wrap Rage” या “Package Rage” वह गुस्सा होता है, जब हम किसी पैकेज को खोल नहीं पाते हैं |
  • दुनिया के 95% लोग जब भी नई कलम खरीदते हैं तो सबसे पहले उससे अपना नाम लिखते हैं |
  • आप जितने ज्यादा ठंडे कमरे में सोएँगे, रात को उतना हीं डरावना सपना आने की संभावना बढ़ सकती है |
  • किसी Joke पर हँसने के लिए हमारे दिमाग को पांच भिन्न – भिन्न हिस्सों में काम करना पड़ता है |
  • यदि कोई असामान्य तरीके से खाना खाता है अर्थात् वो किसी बात को लेकर बहुत चिंतित है |
  • कुछ लोगों को सिर्फ 4 मिनट में प्यार हो जाता है | यह बात मनोवैज्ञानिक तौर पर सिद्ध हो चुकी है |
  • जितनी ज्यादा आप किसी के लिए अपनी भावनाओं को छुपाएँगे उतनी ज्यादा वो आपके लिए बढ़ेगीं |