- गिलहरी लाल रंग को नहीं देख सकती है तथा इसकी उम्र लगभग 9 साल होती है |
- चमगादड़ एकमात्र स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है |
- Blue Whale एक साँस में 2000 गुब्बारों जितनी हवा खींचती और बाहर निकालती है |
- एक समुद्री केकड़े का दिल उसके सिर में होता है |
- छिपकली का दिल एक मिनट में 1000 बार धड़कता है |
- चूहे उल्टी नहीं कर सकते हैं |
- एक टिड्डा अपने शरीर की लंबाई से 20 गुना लंबी छलांग लगा सकता है |
- बिल्ली के प्रत्येक कान में 32 मांसपेशियाँ होती हैं |
- गाय औसतन एक दिन में 16 बार तक गोबर दे सकती है |
- बिच्छु 6 दिनों तक अपनी साँस को रोककर जिंदा रह सकता है |
- कंगारु उल्टा नहीं चल सकते हैं |
- बिच्छू के ऊपर शराब छिड़क देने पर वो पागल हो जाता है और स्वयं को हीं डंक मार लेता है |
- कुत्तों की आँखें इंसानों की आँखों से 5 गुना अधिक तेज होती हैं |
- Honey Bees प्रत्येक सेकंड 200 बार अपने पंख को फड़फड़ा सकती है |
- कुत्ते और बिल्लियाँ भी मनुष्य की तरह Left या Right Handed होते हैं |
- मेढ़क बिना अपनी आँखे बंद किए कोई भी चीज़ निगल नहीं सकता |
- अफ्रीका में जहरीली तितली की प्रजाति पाई जाती है, जिसके शरीर में पर्याप्त जहर छह बिल्लियों को मार सकता है |
- धरती पे जितना भार सारी चीटियों का है, उतना हीं सारे मनुष्यो का भार है |
- घोड़े आपस में संवाद करने के लिए चेहरे के भाव का उपयोग करते हैं |
- Tarantula मकड़ी भोजन के बिना दो साल से अधिक समय तक जीवित रह सकती है |
- घोंघा बिना कुछ खाए तीन साल तक सो सकता है |
- यदि घोंघे की आँख को काट दिया जाए तो यह कुछ हीं दिनों में नई आँख विकसित कर लेता है |
- बिल्लियाँ पिछले 7,000 सालों से इंसानो द्वारा पाली जा रही हैं |
- आदमी के फिंगर प्रिंट की तरह हीं कोआला भालू के फिंगर प्रिंट होते हैं |
- Octopus के पास तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं |
- एक मगरमच्छ अपनी जीभ को बाहर नहीं निकाल सकता है |
- ऊँटनी के दूध की दही नहीं जमाया जा सकता |
- घोड़े का बच्चा पैदा होने के कुछ हीं घंटों बाद चलने और दौड़ने लगता है |
- बकरी की आँखें 360 डिग्री तक देखने में सक्षम होती हैं |
- गाय के दूध की तुलना में बारहसिंगा के दूध में अधिक वसा पाया जाता है |
- चींटियाँ कभी नहीं सोती और इनके पास फेफड़े नहीं होते हैं |
- उल्लू के ग्रुप को पार्लियामेंट कहते हैं |
- एक कैटरपिलर के सिर में 248 मांसपेशियाँ होती हैं |
- विश्व के प्रत्येक जंगल में प्रति एकड़ औसतन 50,000 मकड़ियाँ पाई जाती हैं |
- कुत्तों की सूंघने की शक्ति भी इंसान से ज्यादा होती है |
- शुतुरमुर्ग के एक पैर में दो पंजे होते हैं, जो इसे अधिक गति प्रदान करते हैं |
- एक कठफोड़वा एक सेकेंड में पेड़ में 20 बार अपनी चोंच मार सकता है |
- हिरन की आँखें दुनिया में पाए जाने वाले सभी जानवरों की आँखों से बड़ी होती हैं |
- एक भूखा चूहा भूख मिटाने के लिए अपनी पूँछ को भी खा सकता है |
- नर गोरिल्ला एक दिन में 20 kg भोजन खा जाता है |
- चमगादड़ गुफा से बाहर निकलते समय हमेशा बाएँ तरफ मुड़ते हैं |
- तितलियाँ किसी वस्तु का स्वाद अपने पैरों से चखती हैं |
- चमगादड़ के पैर की हड्डियाँ इतनी पतली होती हैं कि चमगादड़ की 1,200 प्रजातियों में से केवल 2 प्रजातियाँ (Vampire Bat, Burrowing Bat) हीं जमीन पर चल सकती हैं |
- लगभग 100 चमगादड़ मिलकर एक साल में 25 गाय का खून पी जाते हैं |
- दरियाई घोड़े इंसानों की तुलना में तेजी से दौड़ सकते हैं और इनके पसीने का रंग गुलाबी होता है |
Amazing Facts in Hindi about Lion | शेर के बारे में रोचक तथ्य
- शेर का वैज्ञानिक नाम Panthera Leo होता है |
- शेर पेन्थेरा (Panthera) वंश की चार बड़ी बिल्लियों में से एक है |
- नर शेर का वजन लगभग 250 किलो से भी ज्यादा हो सकता है |
- शेर को Lion और शेरनी को Lioness कहा जाता है |
- शेर की दहाड़ को लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी तक सुनाई देती है |
- शेर नीदरलैंड, अल्बानिया, बुल्गारिया और इथियोपिया इत्यादि देशो में पाए जाते हैं |
- शेर पानी में आसानी से तैर सकते हैं |
- शेर पूरे दिन में लगभग 20 घंटे तक सोते हैं |
- शेर ज्यादातर समूह में रहना पसंद करते हैं, जिसे ‘प्राइड्स’ कहते हैं |
- शेर अन्य जानवरों की तुलना में ज्यादा लम्बी छलांग लगा सकते हैं |
- शेरनी एक स्तनपायी जानवर है, मादा शेरनी अपने बच्चो को दूध पिलाती है |
- शेर के मुँह में लगभग 26 दाँत होते हैं |
- दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका के जंगलों में पाए जाते हैं |
- एक नर शेर अपने परिवार की सुरक्षा करता है |
- शेर के बच्चों को शावक कहा जाता है |
- शेर के नवजात बच्चों का वजन लगभग 1 से 2 kg होता है |
- भारत में सबसे ज्यादा एशियाई शेर गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में हैं |
- पूरी दुनिया में शेरो की दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं – एशियाई शेर और अफ्रीकी शेर |
- शेर मादा शेरनी के अलावा मादा बाघ के साथ भी संबंध बनाता है |
- हाइब्रिड शेर का जन्म एक मादा बाघ और शेरनी के प्रजनन से होता है |
- अफ़्रीकी शेर अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाते हैं |
- शेर जंगल का राजा होता है |
- दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं, जहाँ का राष्ट्रीय पशु शेर है |
- एक व्यस्क शेर लगभग 80 km/h रफ़्तार से दौड़ सकता है |
- हर साल 10 अगस्त को शेर दिवस मनाया जाता है |
- 1972 ई० में भारत का राष्ट्रीय पशु शेर को घोषित किया था मगर बाद में भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ को कर दिया गया |
- शेरों के पास सुनने की क्षमता बहुत अधिक होती है |
- शेर अपने शिकार की आहट को कई किलोमीटर की दूरी से भी सुन सकते हैं |
- ज्योतिष शास्त्रों में एक राशि सिंह शेर की भी होती है |
- शेरनी अपने परिवार के लिए भोजन का इंतजाम करती है |
- भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभमें भी चार शेर बने हुए हैं |
- जंगली शेर शायद हीं 8 या 10 साल से ज्यादा जीवित रह पाते हैं, हालाँकि चिड़ियाघर में शेर 25 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं |
- शेर एक मांसहारी जानवर है, जो कि जंगल में जंगली सूअर, हिरन, ज़ेबरा और जिराफ़ इत्यादि का शिकार करता है |
- शेर के चार पैर होते हैं और इनके पंजो की पकड़ बहुत मजबूत होती है |
- नर शेर की गर्दन पर बहुत घने बाल होते हैं |
- मादा शेर की गर्दन पर बाल नहीं होते हैं तथा यह नर शेर की तुलना में छोटे होते हैं |
Amazing Facts in Hindi about Giraffe | जिराफ के बारे में रोचक तथ्य
- जिराफ़ का गर्भकाल 15 महीने का होता है |
- जिराफ़ की गर्दन लगभग 6 फीट या इससे अधिक लम्बी होती है |
- जिराफ़ 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं |
- जिराफ़ का बच्चा पैदा होने के समय लगभग 100 किलो का होता है |
- एक वयस्क जिराफ़ के पैरों की लम्बाई लगभग 6 फीट होती है |
- मनुष्यों की तरह जिराफ़ के मुँह में भी 32 दांत होते हैं |
- जिराफ तंजानिया का राष्ट्रीय पशु है |
- जिराफ़ जीभ से अपने कान को साफ करते हैं |
- वर्तमान समय में जिराफ़ की 4 प्रजातियाँ हैं और 9 उप प्रजातियाँ हैं |
- जिराफ़ की पूँछ की लम्बाई लगभग 8 फीट या इससे भी अधिक हो सकती है |
- जिराफ़ का वैज्ञानिक नाम “कैमलोपार्डालिस” (Camelopardalis) है |
- जिराफ़ एक बार में लगभग 12 Gallons (54-55 लीटर) तक पानी पी सकते हैं |
- प्रत्येक साल 21 जून को विश्व जिराफ़ दिवस (World Giraffe Day) मनाया जाता है |
- एक मादा जिराफ़ की अधिकतम ऊंचाई 14 फीट और नर जिराफ़ की लम्बाई 18 फीट तक हो सकती है |
- जिराफ़ की जीभ की लम्बाई लगभग 50-53 सेंटीमीटर तक होती है और इनके जीभ का रंग गहरा नीला होता है |
- जिराफ़ का दिल एक मिनट में लगभग 170 बार धड़कता है और इनके दिल का वजन 11 किलोग्राम होता है |
- जिराफ़ के पैर बहुत मजबूत होते हैं | अगर जिराफ़ अपने पैर से किसी शेर को लात मार दे तो शेर की जान भी जा सकती है |
- जिराफ़ एक बार में लगभग 30 किलोग्राम भोजन खाने के बाद जुगाली करते हैं, यह पृथ्वी पर जुगाली करने वाला सबसे बड़ा स्तनधारी जीव है |
- जिराफ़ पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे लम्बा स्तनधारी जीव है | जिराफ़ का बच्चा पैदा होता है तो उसकी लम्बाई लगभग 6 फीट होती है |
- जिराफ़ का जीवनकाल जंगल में सर्वाधिक 26 साल होता है | अगर इन्हें पाला जाए तो यह 26 साल से ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं |
- जिराफ़ अपनी जिंदगी में ज्यादातर समय खड़े होकर हीं बिता देते हैं | जिराफ़ खड़े होकर सोते हैं और बच्चे पैदा करते हैं, हालाकिं ये अपनी टांगो को मोड़कर बैठ भी सकते है मगर यह बहुत कम हीं बैठते हैं |
- जब मादा जिराफ़ अपने बच्चे को जन्म देती है, तो उसका बच्चा लगभग 5 फीट की ऊँचाई से जमीन पर गिरता है मगर इसके बावजूद भी वह बिलकुल सही रहता है |
- जिराफ़ का बच्चा पैदा होने के 30 मिनट बाद चलना शुरू कर देता है और लगभग 10 घंटे बाद अपनी माँ के साथ दौड़ लगाने लायक हो जाता है |
- जिराफ़ का मनपसंद भोजन बाबुल की पत्तियाँ होती है | इसके अलावा यह ज्यादातर पेड़ो की पत्तियों, फूलों और फलों को खाते हैं | यह घास खाना पसंद नहीं करते हैं |
Amazing Facts in Hindi about Elephant | हाथी के बारे में रोचक तथ्य
- एक हाथी 3 मील दूर से हीं पानी की गंध सूँघ लेता है |
- भारतीय हाथियों की अपेक्षा अफ्रीकन हाथियों के कान ज्यादा बड़े होते हैं |
- हाथी की सूंड उसकी नाक और उसके ऊपर के होठों से जुड़ी होती है |
- हाथी के दाँत उसके उम्र के साथ-साथ बड़े होते जाते हैं |
- हाथी के लिंग का वजन 60 kg तक हो सकता है |
- हाथी के एक दांत का वजन 9 Pound (4 kg) तक का हो सकता है |
- हाथी खड़े-खड़े भी सो जाते हैं |
- एक हाथी अपनी सूंड में लगभग 2.5 गैलन (11.3 लीटर) तक पानी भर लेता है |
- हाथी एक दूसरे से लगभग 10 Hz की Frequency पर भी बात कर सकते हैं | यह आवाज इतनी धीमी होती है, जो इंसान के लिए इस आवाज को सुनना नामुमकिन है |
- हाथी अपने पैरों का उपयोग जमीन पर सुनने या महसूस करने के लिए भी करते हैं | जब हाथी जमीन पर चलते हैं तो एक विशेष प्रकार का कंपन होता है, जिससे यह दूसरे हाथियों के झुण्ड का भी पता लगा लेते हैं |
- हाथी एक मात्र ऐसा जानवर है, जो कूद नहीं सकता है |
- एक मादा हाथी का गर्भकाल 22 महीने का होता है | ज्यादातर मादा हाथी एक हीं बच्चे को जन्म देती है, हालाकिं 1% ऐसा भी हो जाता है, जब वह जुड़वाँ बच्चे को जन्म देती है |
- एक हाथी अपनी सूंड से लगभग 770 पाउंड (350 किलो) तक का वजन उठा सकता है |
- हाथी की सूंड का वजन 400 पाउंड होता है | हाथी अपनी सूंड से किसी भी छोटी और बड़ी वस्तु को आसानी से उठा सकता है | इसकी उम्र लगभग 70 वर्ष होती है |
- हाथी में महसूस करने की क्षमता मनुष्य की तरह होती है | जब भी इनके परिवार के किसी सदस्य की मौत होती है तो यह उसके लिए दुःख महसूस करते हैं और शोक मनाते हैं |
- हाथी हमेशा साफ़ रहना पसंद करते है इसलिए वह रोज नहाते हैं |
- पहले समय में हाथियों का उपयोग माल ढोने और रेल के डिब्बों को धकेलने के लिए किया जाता था | हाथी बिना आराम किए पानी में लगातार 6 घंटे तक तैर सकते हैं |
- हाथी के शरीर में सबसे संवेदनशील हिस्सा उसके कान के पीछे का होता है, जिसे क्नुले (Knule) कहते हैं | इसी की सहायता से एक महावत अपने हाथी को निर्देश देता है |
- हाथियों की देखने की क्षमता कम होती है, हालाँकि हाथी के कान बहुत बड़े होते है मगर इसके बाबजूद भी इनकी सुनने की क्षमता इतनी ज्यादा नहीं होती है |
- एशियन हाथियों का वजन लगभग 4 हजार किलोग्राम और इनकी ऊँचाई लगभग 2.7 मीटर तक होती है, वहीं अफ्रीकन हाथियों का वजन लगभग 6 हजार किलोग्राम तक होता है और इनकी ऊँचाई 3.2 मीटर तक होती है |
- हाथी अपने कानों को हमेशा हिलाता रहता है, जिससे कि उसके शरीर की गर्मी बाहर निकलती रहे और शरीर का तापमान नियंत्रित बना रहे |
- अफ्रीकन हाथी के कान बहुत बड़े होते हैं, जिनका उपयोग वह संकेत देने के लिए करते हैं |
- हाथी जब बहुत उत्तेजना, आक्रमकता, या संकट में होता है तो वह बहुत तेज चिंघाड़ता है | हाथी की चिंघाड़ वाली ये आवाज़ सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाली आवाज है मगर इसके अलावा भी हाथी कई तरह की आवाज निकालते हैं |
Amazing Facts in Hindi about Panda | पांडा के बारे में रोचक तथ्य
- पांडा शब्द नेपाली भाषा के ‘पोनीया’ से लिया गया है, जिसका अर्थ “बांस या पौधे खाने वाला जानवर” होता है |
- एक जायंट पांडा के फर की कीमत 60,000 $ से 100,000 $ के बीच होती है |
- एक जायंट पांडा को चिड़ियाघर में पालने में एक हाथी से लगभग पांच गुना अधिक खर्चा आता है |
- एक जायंट पांडा एक दिन में लगभग 28 किलो तक मल त्याग करता है |
- जायंट पांडा को चीन में राष्ट्रीय खजाना माना जाता है |
- जायंट पांडा को चीन में शांति का प्रतिक माना जाता है |
- चीन का राष्ट्रीय पशु पांडा है |
- सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहने वाले जॉइंट पांडा का नाम जिया जिया (Jia Jia) था, जो 1978 से 2016 तक जीवित रही थी | जिसकी आयु 38 वर्ष थी |
- चिड़ियाघर में पैदा होने वाले सबसे पहले जायंट पांडा (Giant Panda) का जन्म बीजिंग में हुआ था |
- एक वयस्क जायंट पांडा (Giant Panda) की लम्बाई 60-90 cm होती है |
- एक नर जायंट पांडा का औसत वजन 250 पाउंड (113 kg) तथा एक मादा जायंट पांडा का औसत वजन 220 पाउंड (104 kg) तक होता है |
- जायंट पांडा (Giant Panda) भालू परिवार में दूसरा सबसे लम्बी पूंछ वाला सदस्य है, पहले नंबर पर Sloth Bear आता है |
- जायंट पांडा के सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होती है | यह रात के अँधेरे में भी अच्छे बंद की डंठल को सूंघकर खोज लेते हैं |
- जायंट पांडा नदी में बहुत आसानी से तैर लेते हैं |
- एक जंगली Giant Panda की उम्र 15 से 20 वर्ष होती है, वहीं एक पालतू जायंट पांडा की अधिकतम आयु 30 वर्ष होती है |
- जायंट पांडा (Giant Panda) और लाल पांडा (Red Panda) देखने में अलग होते हैं और यह अलग अलग परिवार से संबंधित हैं लेकिन इनका निवास और भोजन एक जैसा हीं होता है |
- जायंट पांडा (Giant Panda) भालू परिवार (Bear Family) का सदस्य और लाल पांडा (Red Panda) रैकोन परिवार (Raccoon Family) का सदस्य है |
- जायंट पांडा पेड़ पर चढ़ने में बहुत कुशल होते हैं | एक जायंट पांडा का बच्चा पैदा होने के 7 महीने बाद पेड़ पर चढ़ना शुरू कर देता है |
- जायंट पांडा के पैर में पांच उंगलियाँ और एक अंगूठा होता है, जिसे यह बांस की डंठल को पकड़कर खाते हैं |
- मादा पांडा एक वर्ष में सिर्फ 2 से 3 दिन हीं गर्भधारण कर पाती है |
- जायंट पांडा का गर्भधारण काल 3 से 5 माह का होता है | आमतौर पर यह सम्भोग मार्च से मई के महीने में करते हैं और इनके बच्चे अगस्त या सितंबर महीने में पैदा होते हैं |
- जायंट पांडा के दौड़ने की गति धीमी होती है, यह अन्य भालुओं की तरह तेज रफ़्तार से नहीं दौड़ सकते हैं | इस प्रजाति में सबसे तेज काला भालू दौड़ता है, जिसके दौड़ने की रफ़्तार 35 मील/प्रति घंटे है |
- एक पांडा के बच्चे की आँखे जन्म लेने के लगभग 4 से 6 सप्ताह बाद खुलती है | जन्म के समय एक पांडा का वजन 80 से 140 ग्राम होता है |
- जन्म लेने के बाद एक पांडा लगभग 2 से 3 साल तक अपनी माँ की देखरेख में बड़ा होने के बाद वह अपनी माँ से अलग हो जाता है |
- एक नर जायंट पांडा को व्यस्क होने में 7 साल और मादा जायंट पांडा को व्यस्क होने में 5 वर्ष का समय लगता है |
- जायंट पांडा के मुँह में 42 दाँत होते है, और यह एक बार टूट जाने पर फिर से यह सिर्फ एक बार हीं आते हैं |
- एक जंगली मादा पांडा की तुलना में कैद में रहने वाली मादा पांडा अधिक बार जुड़वा बच्चों को जन्म देती है |
- जिस जगह पर जायंट पांडा के फर का रंग काला होता है, वहां पर उसके शरीर की त्वचा भी काली होती है, और जहाँ पर उसके फर का रंग सफ़ेद होता है, उस जगह पर उसकी त्वचा गुलाबी रंग की होती है |
- जायंट पांडा अपने दिन का ज्यादातर समय खाने और सोने में बिताते है, यह दिन के लगभग 14 से 16 घंटे बांस खाता है तथा बचे हुए समय में सोता है |
- जायंट पांडा बांस की कोपल को सिर्फ 40 सेकेंड में छीलकर खा सकता है |
- एक व्यस्क जायंट पांडा एक दिन में लगभग 20 से 30 पाउंड तक बांस खा जाता है | वहीं वसंत के मौसम में यह लगभग एक दिन में 100 पाउंड तक बांस खा जाते हैं |
- वर्तमान समय में पूरी दुनियां में 1864 जायंट पांडा बचे हैं | जायंट पांडा को लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में शामिल किया गया है, इसका मुख्य कारण पांडा के आवास की क्षति और अवैध शिकार है |
0 Comments